फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही का नाम बदलने का जदयू ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन देकर बाहर निकलते जदयु के पदा​धिकारी।स्रोत संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही का नाम संत रविदास नगर करने पर भाजपा की सहयोगी जनता दल यू ने विरोध जताया है। शुक्रवार को जदयू के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें जिले का नाम न बदलने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद 30 जून 1994 में भदोही नया जिला बना। कालीन के लिए भदोही विश्व प्रसिद्ध है। यहां विभिन्न देशों के आयातक आते-जाते हैं। आगामी दिनों में भदेाही में इंडिया कारपेट एक्सपो का भी आयोजन होने वाला है। जिसमें कई देश के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिले का नाम बदलने से उनको भी दिक्कत हो सकती है। निर्यातकों की मांग पर छह दिसंबर 2014 को सपा सरकार ने संत रविदास नगर से बदलकर भदोही नाम रखा था। इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद राय, देवी प्रसाद गुप्ता, मो. अबरार, परवेज हसन, अभिनय कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें