फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 885 स्कूलों के प्रधानाध्यापक बनाए गए नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए विभागीय तैयारी शुरू हो गई है। विभाग की ओर से 45 हजार बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से लेकर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को अभी से नामांकन लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभिभावकों से संपर्क साधते हुए उन्हें बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी 885 प्रधानाध्पापकों को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में 885 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें एक लाख 45 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक और छह में बच्चों का नामांकन कराना इस समय बड़ी चुनौती बनी है। पिछले सत्र में लगभग 31 हजार बच्चों का नामांकन हुआ था। ऐसे में नए सत्र में कम से कम 45 हजार बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया जा सके उसके लिए महकमा अभी से तैयारी में जुटा है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों सहित शिक्षामित्र और अनुदेशकों को अभी से अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय में बच्चों का प्रवेश कराएं। इससे नए सत्र में बच्चों की संख्या में अच्छी खासी वृद्धि हो सके।

कुछ इस तरह बढ़ाया जाएगा नामांकन
शैक्षिक सत्र 2026-27 के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से बाल मैपिंग कराई गई है। छह वर्ष की उम्र पूरी करने वाले साल 2019 में जन्मे लगभग 32,170 बच्चों को चिह्नित किया गया है। जिनका नामांकन इस सत्र में किया जाना है। इन बच्चों का अधिकाधिक प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में हो इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही ईंट भट्ठों से लेकर मलिन बस्तियों में भी ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित करके विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


नए सत्र में एक अप्रैल को महाभियान चलाकर जहां बच्चों का नामांकन होगा। वहीं, अधिकाधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में हो सभी खंड शिक्षाधिकारी, प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 885 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोडल बनाया गया है। - शिवम पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें