फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बदलती तकनीक से अपडेट रहना समय की जरूरत

विज्ञापन
भदोही श्याम प्रसाद मुखर्जी कॉलेजमें आयोजित कार्याशाला में बोलते अति​थि। स्रोत स्वयं - फोटो : राष्ट्रीय कृमि मु​क्ति दिवस पर बच्चों को दवा ​खिलाती ​शि​क्षिका। विभाग स्रोत
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में मंगलवार को नवाचार परिषद की ओर से स्टार्ट अप और व्यवसाय के लिए मार्केटिंग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को नई-नई तकनीक से अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया गया। आविष्कार फाउंडेशन के मैनेजर विश्वनाथ शुक्ला और प्रोग्रामर अधिराज ने व्यवसाय एवं स्टार्ट अप विकसित करने के लिए योजना बनाने के तरीके से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. माया ने विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी और आवश्यकताओं के युग में अपडेट रहने के साथ नवाचार, उद्यमशीलता अपनाने के लिए प्रेरित किया। नवाचार परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनीश कुमार मिश्र ने सेल्स और मार्केटिंग को प्रभावी बनाने के लिए अपने प्रोडक्ट की विशिष्टता तय करने के लिए नवाचार अपनाने पर बल दिया। इसके अलावा ग्राहकों की रुचि आवश्यकता, प्रतिद्वंद्वियों की रणनीति, उनकी मार्केटिंग तकनीक, ग्राहक आकर्षण के तरीकों का अध्ययन अपने प्रोडक्ट की कमियों को दूर करने पर जोर दिया। परिषद के संयोजक डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने ग्राहकों को फ्री सैंपल उपलब्ध कराकर प्रोडक्ट का अनुभव लेने, सोशल मीडिया और वेबसाइट बनाकर प्रचार प्रसार करने तथा डिजिटल मार्केटिंग टूल जैसे सर्च इंजन के उपयोग के लिए कहा। इस मौके पर बृजेश कुमार, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. विनोद भारती, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. अंकित तिवारी, डॉ. अमित तिवारी, पूनम द्विवेदी, डॉ. रित्विक रंजन सिंह, आशीष जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें