नगर स्थित श्री गोपाल विद्या मंदिर में सिख पंथ के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दाैरान लोगों ने गुरु तेग बहादुर जी के धर्म, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। प्रधानाचार्य फरहीन अंसारी ने गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनका त्याग आज भी लोगों को सत्य, साहस और सहिष्णुता का संदेश देता है। इस मौके पर प्रबंधक सुरेश चन्द्र साहू, टीएन सिंह, रमेश चंद, अंशू सिंह, पंकज पांडेय, अयोध्या प्रसाद साहू, रहनुमा परवीन माैजूद रहे। संवाद