ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पिछड़ा वर्ग को 25 फीसदी आरक्षण देने की मांग के लिए कार्यकर्ताओं ने पीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शैलेश कुमार को सौंपा।
उत्तर प्रदेश प्रभारी महेंद्र बिंद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। कई बार इसको लेकर आंदोलन हो चुका है।
बताया कि पिछड़ा समाज को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए यह जरूरी है। जिलाध्यक्ष राहुल बिंद ने कहा कि बिंद, केवट, कश्यप, निषाद, नाई, विश्वकर्मा, प्रजापति, चौहान, माली, हलवाई सहित अन्य सभी पिछड़ा वर्ग के लोगों को अलग से 25 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए।
इससे इनकी सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व शैक्षणिक भागीदारी बढ़ेगी। इस दौरान श्याम पति बिंद, बिंदु देवी, संतोष गोंड, शिवनाथ बिंद आदि रहे।