फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अमेरिका में भारत का डंका बजाने वाले इरफान का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अमेरिका के अलबामा, बर्मिंघम में 27 जून से 06 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक पाने वाले यूपी पुलिस के आरक्षी इरफान का मंगलवार को ज्ञानपुर में सम्मान किया गया। हॉस्टल चौराहे के पास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष मनीष पांडेय और सचिव कैलाश नाथ पाल ने खिलाड़ी का स्वागत किया। नई बाजार के अब्बास नगर निवासी इरफान ने अमेरिका में आयोजित प्रतियोगिता में 800 मीटर, 400 मीटर रिले दौड़ और 400 मी मैक्स रिले दौड़ में स्वर्ण पदक और 3000 मीटर स्टेपल चेस दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि इरफान की उपलब्धि से जनपद गौरवान्वित है। ये युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचे इरफान का एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, रवीश पांडेय, गोरेलाल पांडेय, अखिलेंद्र प्रताप, राजेंद्र पाल, श्यामबिहार मौर्य, राजाराम पाल, सैफ अहमद, शाहिद खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें