भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के पूरे विश्वनाथ के ग्राम पंचायत अधिकारी गुरू दयाल गुप्ता को धमकी देने का ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें प्रधान का बेटा काम कराने के बाद पैसा न भेजने पर जमीन में गाड़ने की धमकी दे रहा है।
ग्राम पंचायत अधिकारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक जनवरी को दोपहर 01:13 बजे वह अपने कार्यक्षेत्र कलीपुर से ज्ञानपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे। उसी दौरान पूरे विश्वनाथ गांव के ग्राम प्रधान के पुत्र ने मोबाइल पर फोन किया। बातचीत के दौरान सोख्ता में गाड़ देने और जान से मारने की धमकी दी गई।