प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में दिव्यांग शौचालय, प्राथमिक विद्यालय परिसर में शौचालय निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य कराए बिना ही सात हजार का भुगतान कर लिया गया है। ग्रामसभा में अनियमित तरीके से तीन लाख 68 हजार का भुगतान किया गया है।
डीपीआरओ ने जांच की रिपोर्ट डीएम को दे दी है। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि बड़ागांव में विकास कार्यों की जांच में तीन लाख 68 हजार की अनियमितता मिली है। डीएम ने प्रधान को नोटिस जारी किया है।