फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो केंद्रों पर होगी प्रायोगिक परीक्षा, पांच परीक्षक नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा से पूर्व प्रोजेक्ट आधारित प्रायोगिक परीक्षा 15 और 16 जुलाई को दो केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने जीआईसी ज्ञानपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज को केंद्र बनाते हुए पांच परीक्षकों को नामित कर दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में किन्हीं कारणों से एक विषय या दो विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा के लिए आवेदन लिया जा रहा था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 20 जुलाई को परीक्षा की तिथि तय की गई है। इसके पूर्व प्रायोगिक परीक्षा 15 और 16 जुलाई को कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने सभी प्रधानाचार्याें को पत्र जारी कर सफल बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज में होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षा की तरह यह भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। उन्होंने बताया कि इंप्रूवमेंट में 86 और कंपार्टमेंट की प्रायोगिक परीक्षा में 194 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रायोगिक परीक्षा कराने के लिए पांच प्रवक्ताओं को परीक्षक बनाया गया है। जिसमें भौतिक विज्ञान के लिए योगेंद्र कुमार शर्मा, रसायन विज्ञान के लिए राजेंद्र प्रताप यादव, जीव विज्ञान के लिए श्रीराम, भूगोल के लिए अजय पांडेय और गृह विज्ञान के लिए पंकज रानी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें