फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 10.30 तक नहीं पहुंचे सीएमएस समेत अस्पताल पांच चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल में सुबह 10:35 बजे तक आठ में से सिर्फ तीन चिकित्सक ही पहुंचे थे। जबकि 60 से अधिक मरीज पहले ही पहुंच चुके थे। सीएमएस का कक्ष भी खाली था। अमर उजाला ने सोमवार को सौ शय्या अस्पताल की पड़ताल की तो यहां की चिकित्सकों की लापरवाही सामने आई। इस दौरान अस्पताल के मुखिया समेत पांच चिकित्सक गायब थे।
विज्ञापन

जिले में चिकित्सकों की लापरवाही जारी है। सुबह आठ बजे की ओपीडी में 10.30 बजे तक चिकित्सक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को एक बार फिर अस्पतालों में ओपीडी शुरू हुई। अस्पताल में ओपीडी शुरू होने का समय आठ बजे निर्धारित है।
अमर उजाला की टीम ने सौ शय्या की पड़ताल की। जिसमें अस्पताल में तैनात आठ में पांच चिकित्सक गायब मिले। यहां सीएमएस खुद 10.30 बजे तक नहीं पहुंचे थे। तीन चिकित्सकों में एक डॉ. सुशील कुमार शुक्ला अपने केबिन में बैठकर मरीजों का उपचार करते मिले। वहीं दो चिकित्सक डॉ. अंशु और डॉ. विवेक सीएमएस कार्यालय में बैठे मिले। अस्पताल में 60 से अधिक मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते मिले। इसके अलावा डॉ. शैलेंद्र विक्रम, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, डॉ. रवि प्रकाश सहाय और डॉ. स्वर्णिमा 10.30 बजे तक अस्पताल में नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

शिफ्टवार ड्यूटी करते हैं चिकित्सक
अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों ने बताया कि यहां चिकित्सक मनमाने तरीके से शिफ्टवार ड्यूटी करते हैं। चिकित्सकों के आपसी साठंगांठ का नतीजा है कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीज परेशान होते हैं। जो चिकित्सक सोमवार को ड्यूटी करते हैं वह मंगलवार को नहीं आएंगे, जो मंगलवार को करेंगे वे बुधवार को नहीं आएंगे। लोगों ने तो यहां तक बताया कि सीएमएम ही सप्ताह-दो सप्ताह में केवल दो ही दिन पहुंच पाते हैं।
चिकित्सक का इंतजार करते-करते जिला अस्पताल पहुंचे
चिकित्सकों की मनमानी मरीजों को परेशान करती है। सोमवार की ओपीडी में हड्डी की समस्या से जुड़े दो मरीज चिकित्सक के न आने से वहां से चार किमी दूर जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। बदलीपुर सुरियावां निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके कमर में दर्द है। यहां आते थे। अब जिला अस्पताल डॉक्टर को दिखाने जा रहे हैं। इसी तरह रयपुरी गोपीगंज से आई सविता देवी बताया कि रीढ़ की हड्डी में दर्द है। एक्स रे करा कर ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय में दिखाने जाना है। डॉक्टर होते तो यहीं दिखा देती।
अक्सर कोर्ट में तारीख लगे होने के कारण कोर्ट जाना होता है। चिकित्सकों की ओर से कुछ हद तक लापरवाही बरती जाती है। इसके बाद भी उन्हें सख्ती से निर्देशित कर ओपीडी में बैठने की टाइमिंग सुधारने और हर दिन ओपीडी करने का निर्देश दिया जाएगा। -डॉ. राजेन्द्र पासवान, सीएमएस, सौ शय्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें