फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर लगी आस्था की डुबकी

Mon, 25 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान गरीबों को दान पुण्य किया। इसी तरह रामपुर, सीतामढ़ी समेत अन्य घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

कारशी और प्रयाग के मध्य उत्तरवाहिनी गंगा तट पर बाबा सेमराधनाथ धाम पर एक माह का कल्पवास चलता है।

 मकर संक्राति से शुरू हुआ कल्पवास 22 फरवरी माघ पूर्णिमा तक चलेगा। रविवार को पौष पूर्णिमा पर भोर से ही सेमराध, सीतामढ़ी और रामपुर गंगा घाट पर स्नान करने के लिए लोग पहुंचने लगे।

 सुबह से लेकर दोपहर तक कल्पवासियों समेत आसपास के विभिन्न गांव से पहुंचे लोगों ने स्नान किया। गंगा में स्नान करने के बाद लोगों ने भूत भावन बाबा सेमराधनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रविवार को माह पर्यंत चलने वाले सीताराम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। कालीन निर्यातक अमर बहादुर सिंह ने इसका उद्घाटन किया। पं. रामजी दूबे और हीरामणि दूबे ने विधि विधान पूर्वक संकीर्तन शुरू कराया। इसके अलावा मेले में  चल रहे प्रवचन, भजन से माहौल भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें