रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने परेड का रिहर्सल किया।
इसमें दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल रहे। रविवार को एसपी एके राय के देखरेख में परेड का रिहर्सल किया गया। विभिन्न बैच के पुलिसकर्मी शामिल होकर परेड किए।
अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद, क्षत्राधिकारी ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को बेहतर ढंग से करने के लिए पूर्वाभ्यास किया जाता है। इसमें ध्वजारोहण, फायरिंग, परेड का निरीक्षण और शपथ पत्र पढ़ाया जाना आदि शामिल होते हैं।