फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराना हो तो दीजिए एक हजार!

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यहां इंसान को छोड़ दीजिए, मुर्दों से भी पैसा वसूला जाता है। जी हां! महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के पोस्टामार्टम हाउस का हाल यही है। यहां आने वाले शव के पोस्टमार्टम का कराने के लिए एक हजार की डिमांड की जाती है। अगर आप पैसे नहीं देंगे तो पोस्टमार्टम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अक्सर किसी न किसी कारण से विवादों में रहा महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय अब पोस्टमार्टम को लेकर सुर्खियों में आ गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में पोस्टमार्टम करने वाला एक कर्मचारी शव लाने वाले पुलिस और परिवारीजनों से पैसे की मांग कर रहा है। पैसे देने के बाद डॉक्टर से सेटिंग कर तेजी से काम कराने की बात कही जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएस से लेकर सीएमओ तक के कान खड़े हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो देखने के बाद उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि पोस्टमार्टम को लेकर पूर्व में प्रदर्शन और हंगामा हो चुका है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें