ज्ञानपुर। जिले में मंडलीय पशु पॉली क्लीनिक का लाभ पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है। इसका लोकार्पण तीन साल पहले हो चुका है लेकिन क्लीनिक में न उपकरण है और न कर्मचारी। पशुपालकों को इसका लाभ भले ही न मिला हो लेकिन ज्ञानपुर पशुपालन विभाग का दफ्तर इसी क्लीनिक में शिफ्ट कर दिया गया है।
मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के पशुपालकों की सुविधा के लिए 2018 में भदोही में पशु पॉली क्लीनिक बनाने की स्वीकृति मिली। नवंबर 2018 में काम इसका काम भी शुरू कर दिया गया था। छह करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से अक्तूबर 2021 में तैयार कर लिया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका लोकार्पण कर दिया। लोकार्पण के तीन साल होने के बाद भी अब तक यह संचालित नहीं हो सका है।
जिले में तीन स्थायी और 28 अस्थायी गोशालाएं हैं। इनमें सात हजार के आसपास गोवंश संरक्षित हैं। इसके अलावा लगभग ढाई लाख लघु और सीमांत किसानों हैं। उनके पास भी पशु हैं। यहां पशुओं का उपचार, एक्सरे और दूसरे जांच उपकरण लगाए जाने हैं।
वर्जन:
पशु पॉली क्लीनिक का संचालन हो रहा है। शासन स्तर से कर्मचारियों की नियुक्त होनी है। वहीं से सारे उपकरण भी आएंगे।। जल्द ही पूरी क्षमता के इसका संचालन किया जाएगा। डॉ. डीपी सिंह, सीवीओ