फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ढाई महीने में 1913 टन गेहूं खरीदे, घर जाकर लाए 1500 टन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गेहूं खरीद की रफ्तार ढाई महीने में भी नहीं गति पकड़ सकी है। लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 5.5 फीसदी ही खरीद हो सकी है। इसमें 1500 टन से अधिक की खरीद अफसरों ने किसानों के घर जाकर की है। क्रय केंद्रों पर खरीद ठप है। अधिकांश क्रय केंद्रों में ताले लटक रहे हैं। 15 जून तक ही खरीद होनी है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से 49 हजार 500 टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। एक मार्च से खरीद की शुरुआत की गई लेकिन अप्रैल के पहले सप्ताह में किसी तरह बोहनी हुई। पर किसान गेहूं बेचने पहुंचे ही नहीं। धीरे-धीरे 83 दिन गुजर गए और 1913 टन गेहूं की खरीद हो सकी। यह लक्ष्य के 5.5 फीसदी है। गिने-चुने केंद्र को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर क्रय केंद्रों पर भी किसान पहुंचे ही नहीं। अब तक हुई खरीद में 1500 टन से अधिक खरीद केंद्र के प्रभारियों ने गांव-गांव पहुंचकर की है। 15 जून तक खरीद होनी है। इन 24 दिनों में कितनी खरीद हो पाएगी, अनुमान लगाया जा सकता है। अब तो किसानों के पास अब गेहूं बचा ही नहीं है। ऐसे मेें खरीद का प्रतिशत बढ़ना अब मुश्किल है।
जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी किसानों के पास पहुंचकर उन्हें गेहूं बचने के लिए राजी कर रहे हैं जिसका असर भी हुआ है। मगर अब गिने-चुने किसानों के पास ही गेहूं बेचने के लिए बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें