फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने खोला गरीबों के लिए विकास का पिटारा:विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। प्रदेश की भाजपा सरकार सभी गरीब और पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पहल कर रही है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न क्षम्य है और न बर्दाश्त की जाएगी। उक्त बातें शुक्रवार को ज्ञानपुर विकास खंड के पूरेमटुका गांव में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 18 वनवासी परिवारों के लिए आवास निर्माण का शिलान्यास करते हुए विधायक पं. विजय मिश्र ने कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। गांव में चार सोलर वाटर पंप और पक्की सड़क की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने की। संचालन रामलाल यादव ने किया। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, योगेंद्र सिंह बाबा, दशरथ यादव, जर्नादन ओझा, मुन्नन दुबे, सुशील श्रीवास्तव, बैजनाथ सरोज, जटाशंकर यादव, राजेश परदेशी, गणेश पाल, रमेश सरोज छोटेलाल यादव, लालता यादव, श्रीनिवास चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें