फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गैंगेस्टर की 30 लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों पर पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को शराब तस्कर और कुख्यात गैंगस्टर बल्लू उपाध्याय की 30 लाख की संपति को जब्त कर ली गई। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सक्रिय हो गई है। चुनाव सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 10 हजार से अधिक लोगों को अब तक पाबंद किया जा चुका है। शराब, मादक पदार्थ और पशु तस्करों संग अन्य अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। डीएम आर्यका अखौरी के आदेश और एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर औराई पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के अपराधी और सक्रिय गैंग लीडर बल्लू उपाध्याय निवासी बारीपुर औराई की 30 लाख की संपत्ति जब्त की। पुलिस के मुताबिक, वह अपने गैंग के साथ मिलकर शराब का निर्माण कर उसकी तस्करी करता है। कुछ माह पूर्व उसके कब्जे से 10 ड्रम में कुल 2000 लीटर नाजायज शराब संग उपकरण बरामद हुआ था। एसपी ने बताया कि उसने अपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपनी पत्नी के नाम क्रय की गई अचल संपत्ति आराजी मौजा चक केशवाबाद में उसके हिस्से के रकबे को जब्त किया गया। जिसकी कीमत 30 लाख 24 हजार है। एसपी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए 65 असलहा लाइसेंस अब तक निरस्त किए जा चुके हैं, 100 से अधिक की निरस्तीकरण के लिए संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि बदमशों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें