फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर में पुलिस का छापा: UP के इस जिले में टीम ने तीन लोगों को पकड़ा, बिल्डिंग कर दिया लाॅक; जानें मामला

Thu, 24 Apr 2025 09:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

UP News: भदोही की कोतवाली पुलिस को स्पा एंड मसाज सेंटर पर कई दिनों से अनैतिक काम की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को छापा पड़ते ही सेंटर के कर्मचारी हैरान हो गए। तीन लोगाें को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
स्पा एंड मसाज सेंटर पर कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi Crime: भदोही के कोतवाली क्षेत्र के कंसरायपुर में संचालित एक स्पा एंड मसाज सेंटर पर गुरुवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पिछले कई दिनों से स्पा सेंटर के खिलाफ अनैतिक धंधा होने की सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने माना है कि हिरासत में लिए गए तीनों से पूछताछ और जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी गलत कार्य के साक्ष्य नहीं मिले हैं। 

रजपूरा बाईपास मार्ग स्थित एक बिल्डिंग में स्पा एंड मसाज सेंटर चलाया जा रहा था। पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र स्वयं पुलिस बल के साथ वहां छापेमारी की। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। केंद्र पर काम करने वाले कर्मचारी सकते में आ गए।

सीओ की निगरानी में पुलिस कर्मियों ने सेंटर की जांच की और तलाशी ली। सीओ ने बताया कि फिलहाल केंद्र में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, अब तक केंद्र संचालक पुलिस के हत्थे नहीं लग सका। पुलिस ने केंद्र पर अपना ताला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर की गई कार्रवाई

सीओ ने कहा कि पुलिस के सीनियर अफसरों को कुछ लोगों ने ट्विट कर इसकी शिकायत की थी कि केंद्र में अनैतिक कार्य चल रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर छापेमारी की गई। कहा कि वहां किसी प्रकार का अनैतिक कार्य हो रहा था, अभी पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।



यह भी बताया कि सेंटर का संचालन जौनपुर जिले के प्रदीप पाल का कोई व्यक्ति कर रहा था। जिसे कोतवाली बुलाया गया है। अभी छानबीन चल रही है, यदि कुछ अनैतिक धंधा होने के साक्ष्य मिले तो कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की सूचना के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शिकायत के साथ ही आसपास रिहायशी इलाके को देखते हुए दबिश दी गई थी। फिलहाल जांच चल रही है। अब तक की जांच में कुछ गलत नहीं मिला है, लेकिन जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें