फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार चढ़ा परवानः घर से फरार युवक-युवती को पुलिस ने पकड़ा, परिजनों में हुई पंचायत, इस बात पर बनी सहमति

Fri, 22 Mar 2024 03:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: दोनों परिवारों की मौजूदगी में गोपीगंज के बाबा बड़े शिव धाम में प्रेमी जोड़े विवाह बंधन में बंधे। औराई थाना छेत्र के नरऊर खेतलपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र महेंद्र का एक युवती से आंखें चार हो गई। प्रेम परवान चढ़ा तो युवक युवती गुरुवार की रात घर से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
मंदिर में शादी करते युवक और युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज के औराई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पड़ोस की युवती लेकर फरार हो गया। देर शाम पुलिस ने उन्हें गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल से पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। थाने पहुंचे परिजनों ने काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों की शादी को रजामंद हुए। दोनों परिवारों की मौजूदगी में गोपीगंज के बाबा बड़े शिव धाम में प्रेमी जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

विज्ञापन


औराई थाना छेत्र के नरऊर खेतलपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र महेंद्र का एक युवती से आंखें चार हो गई। प्रेम परवान चढ़ा तो युवक युवती गुरुवार की रात घर से फरार हो गए। लेकिन देर रात गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल में डायल 112 की निगाह से नहीं बच पाए। पुलिस युवक-युवती को चौकी ले गई साथ ही परिजनों को सूचना दी।

शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने विवाह की सहमति के साथ समझौता कर लिया। इसके बाद बड़े शिव मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर युवक-युवती एक दूसरे के साथ फेरे लेकर एक दूजे के हो गए। इस दौरान चर्चित शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद पारिजनों में राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश, राकेश, राजेंद्र, राजकुमार, दिनेश, महेंद्र, भोला, जयशंकर, अशोक भारती समेत लोग मौजूद रहे। युवक-युवती को आशीर्वाद दिए। शादी को लेकर खूब चर्चाएं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें