फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वर्दी पहनकर फर्जी सिपाही ने दिखाया रौब, बाजार में लोगों ने जमकर की धुनाई

Wed, 09 Jun 2021 07:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

मामला भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के उगापुर बाजार का है। सिपाही ने एक ढाबे पर चाय पी, उसके बाद वह काउंटर से पैसा निकालकर फरार हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने पकड़ा फर्जी सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को एक फर्जी सिपाही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फर्जी सिपाही औराई कोतवाली क्षेत्र के उगापुर बाजार से पकड़ा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जद्दूपुर गांव के सामने भदोही औराई मार्ग पर खुले एक ढाबे पर बुधवार की दोपहर में यूपीपी (उत्तर प्रदेश पुलिस) का बिल्ला और वर्दी धारण किए एक फर्जी सिपाही पहुंच गया और ढाबे पर चाय पी। ढाबा मालिक कहीं इधर-उधर चला गया तो वह उसके काउंटर से कुछ पैसा निकाल कर रफू-चक्कर हो गया। ढाबा मालिक पहुंचा तो उसे मालूम हुआ और वह उस फर्जी पुलिस कांस्टेबल की तलाश में उगापुर बाजार आ पहुंचा।

फर्जी सिपाही उगापुर बाजार की एक दुकान पर घी की खरीदारी में लगा था। ढाबा मालिक ने उससे बात की तो वह अपने रौब में आ गया और फिर क्या था कि हाथापाई शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने भी जमकर फर्जी सिपाही की धुनाई की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे कोतवाली ले आई, जहां वह अपना पता वाराणसी का क्षेत्र लंका बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

औराई पुलिस उसकी तस्दीक के लिए वाराणसी गई है। पकड़े गए फर्जी पुलिस की वर्दी बिल्ला और यूपीपी की प्लेट भी नया दिखाई दे रहा है, जिससे लगता है कि वह फर्जी सिपाही बनकर लोगों से पैसा वसूलने का कार्य करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें