फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महाविद्यालय में नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति विकसित भारत संकल्प लेती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना ने गोष्ठी आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ नशामुक्ति संकल्प शपथ के साथ किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. रीना सिंह और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो.रमोद कुमार मौर्य ने नशा एवं सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहने पर जोर दिया। कहा कि एक व्यक्ति के नशा करने से पूरा परिवार परेशान होता है। युवा शक्ति यदि सकारात्मक दिशा में अपनी ऊर्जा का उपयोग करे तो विकसित भारत का संकल्प शीघ्र साकार हो सकता है। इस दौरान छात्राओं के बीच स्लोगन प्रतियोगिता हुई। जिसमें नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवन पर आधारित प्रभावशाली स्लोगन से जैसे युवा शक्ति का यही है नारा नशामुक्त हो देश हमारा। इस मौके पर डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें