फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 13 केंद्रों पर होगी पीईटी 33,984 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा( पीईटी) की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिसमें परीक्षा की तैयारी, व्यवस्था, सुरक्षा को लेकर उन्होंने बिंदुवार समीक्षा हुई। जिले के 13 केंद्रों पर पीईटी आयोजित की गई। इसमें 33,984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को पीईटी होगी।प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा होगी।
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम के निर्देश पर सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इनमें शौचालय, पेयजल, जनरेटर और विद्युत व्यवस्था शामिल हैं। परीक्षा की सूचित और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के आवागमन के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात होंगे। रेलवे स्टेशन, रोडवेज और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु रखा जाएगा। गोपनीय परीक्षा सामग्री को कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा।
परीक्षा समाप्त होने के बाद एक नवंबर को सामग्री आयोग मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें