फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। नगर के वार्ड नंबर-1 स्थित लोहिया नगर हरिजन बस्ती में सालों से चली आ रही बुनियादी समस्याओं को लेकर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि उनकी बस्ती आज भी सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाने के दौरान ठेकेदार ने सड़क खोद दी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात में कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल होते हैं। आरोप लगाया कि वे कई बार अपनी समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष बेबी एबरार के आवास पर गए, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया। चेताया कि यदि जल्द सड़क, नाली, पेयजल, सबमर्सिबल की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो उनका आंदोलन और तेज होगा। इस दौरान पार्वती देवी, मालती देवी, इसराजी देवी, रेखा देवी, सुदामा देवी, सावित्री गौतम, अजय गौतम, रीता गौतम, इंद्रावती देवी, मकोई गौतम, लालू गौतम, मुंशी गौतम, रेशमा गौतम, दुर्गा देवी, प्रदीप कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें