फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा नमाज अदा करने उमड़े लोग

Sat, 02 Jul 2016 01:45 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुकद्दस रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमा की नमाज जिलेभर की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। मस्जिदों ंऔर आबादी के हिसाब से प्रशासन की ओर से शांति और सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात किया गया था। दोपहर में डेढ़ बजे नमाज शांतिपूर्वक अदा होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। अलविदा की नमाज अदा करने के लिए जिले की हर मस्जिदों में नमाजियों की तादाद करीब तीन गुना बढ़ गई थी। इससे नमाजियों को मस्जिद के बाहर कड़ी धूप में नमाज अदा करनी पड़ी। गोपीगंज में हजारों नमाजियों ने जीटीरोड चौराहे पर नमाज अदा की।
विज्ञापन

ज्ञानपुर जामा मस्जिद में इमाम मौलाना नजीर आलम ने अलविदा की नमाज अदा कराई। नमाजियों की तादाद बढने से गोपीगंज-भदोही मेन रोड पर चटाई बिछाकर नमाज अदा की गई। कोतवाल ज्ञानपुर मयफोर्स राजा पार्क से लेकर दुर्गागंज त्रिमुहानी तक आवागमन बंद कर दिए थे। नमाज के दौरान तक रूट डायवर्ट रहा। इसी तरह मुल्ली बेगम कटरा, भुड़की, पुरानी बाजार, बालीपुर, हास्टल चौराहा, देवाजितपुर , पषढिय़ापुर मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की गई। 
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, जीटी रोड चौराहे पर स्थित जामा मस्जिद में मौलाना निजामुद्दीन ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। अलविदा के लिए पुलिस की ओर से चौकसी की गई थी। एसडीएम और सीओ ज्ञानपुर ने समय से पहले पहुंचकर पड़ाव और मिर्जापुर त्रिमुहानी से रूट को डायवर्ट करा दिया था। एसओ अरूण दुबे मयफोर्स चकमण करते रहे। नमाजियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई थी। चूड़ीहारी मोहाल मदीना मस्जिद में हाफिज गुलाम मुर्तजा हबीबी, मेवड़ापुर में मौलाना ताज मोहम्मद, भगवतपुर में मौलाना सज्जाद, सराय मोहाल में मौलाना ओवैश कादरी, नई बस्ती में मौलाना सिकंदर अली ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर हाफिज कमरूज्जमा, गुड्डू चौधरी, अब्दुल जब्बार, सरवर खां, एनुल हक, हाजी हलीम, हाजी इकबाल, हाजी मुश्ताक आदि रहे। 
विज्ञापन

खमरिया संवाददाता के अनुसार, नगर के प्राथमिक विद्यालय और पुलिस चौकी के पास स्थित मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। सीओ सुशील सिंह, एसओ सत्येंद्र सिंह, चौकी प्रभारी रमेश यादव मौजूद रहे। सुभाषनगर संवाददाता के अनुसार, सूफीनगर स्थित मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मौलाना अकील अहमद ने नमाज अदा कराई, इसी तरह गोधना, बिछिया, बनकट खास, दरवांसी में नमाज अदा की गई। एसओ हरि वंश सिंह यादव मयफोर्स मस्जिदों के पास सुरक्षा के लिए चक्रमण करते रहे। इसके अलावा जिले के घोसिया, माधोसिंह, कुरौना, महराजगंज, बाबूसराय, लालानगर, महथुआ, पियरोपुर आदि स्थानों पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। 
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, शुक्रवार को इलाके के भिखारी रामपुर, रबरनपुर, पुरानी बाजार, चकचंदा समेत दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। 
चौरी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के रोटहां, दानुपट्टी, बरदहां, जद्दूपुर, मनापुर, बरवां, ममहर, अर्जुनपुर, पल्ैहया, डोमनपुर, गोहिलाव, अठगोड़वा, सुरहन आदि गांव की मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की गई। 
रोटहां के मदीना मस्जिद में कारी अनवर अली, जामा मस्जिद में इमाम दीन अली ने अलविदा की नमाज अदा कराई। इस मौके पर हाजी साबिर अली, अख्तर अली, रब्बान मंसूरी, इरफान मंसूरी, जावेद अली, मिंटू डायर, शादाब अंसारी, तबरेज आलम, जहांगीर आलम, आरिफ अंसारी आदि लोग थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें