फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोगों के छुटे पसीनें, चिलचिलाती धूप में चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी की कहर से हर कोई परेशान है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तीखी धूप ने और मुश्किल बढ़ा दी है, जिससे लोगों का दोपहर में घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी ओर मौसम की बेरुखी को देखते हुए किसानों की चिंता आसमान पर पहुंच गई है। धान की रोपाई की गति सुस्त हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को मौसम साफ रहेगा। बता दें कि यहां बारिश 15 जुलाई तक मुंह मोड़ चुकी है, बारिश के आसार नहीं है। ऐसे में धान की रोपाई की गति धीमी पड़ चुकी है। धान की नर्सरी में तो दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। अन्नदाता बार बार आसमान की ओर देख रहे हैं। धूप के कारण मुंह बांध कर लोग सफर करने को मजबूर हैं, तीखी धूप और 15 किमी की हवा की गति के आगे सब कुछ फीका पड़ रहा है। गर्मी के आगे पंखा, कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि इन दिनों बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं चिकित्सकों का मानना है कि इस मौसम में बच्चों के प्रति सतर्क रहने की सख्त जरूरत हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में उल्टी, दस्त, डायरियां के बच्चों की संख्या 20 फीसदी बढ़ी है। इस मौसम में बुखार होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें