फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण के भय से राहगीरों ने बदला रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ विकास खंड के दरवांसी गांव में दूषित पानी और संक्रमण के भय से ग्रामीणों ने अपना रास्ता ही बदल लिया है। दो साल से जटिल बनी समस्या का निस्तारण न होने से बस्ती के लोग डीएम को ज्ञापन सौपेंगे। गांव की पाल और मुस्लिम बस्ती से होकर जाने वाली सड़क स्थानीय लोगों के अतिक्रमण का शिकार हो गई है।
विज्ञापन

यही कारण है कि दोनों ओर की पटरियों पर अतिक्रमण होने से जिला पंचायत की ओर से लाखों खर्च कर बना नाला कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही जमा रहता है। अब पानी निकलने की समस्या नासूर बनकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। एक ही जगह काफी दिनों से जमा पानी से उठने वाली दुर्गंध से लोग संक्रामक बीमारी फैलने को लेकर आशंकित है।
मालती देवी, कल्यानी देवी, पप्पू हाशमी, रोशन अली, प्रमोद कुमार, राजकुमार ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ध्यान नहीं दिया जा रहा। दर्जनों बार ब्लॉक अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि मामले को दिखवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें