फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों का विरोध शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले काली पट्टी बांधकर चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध किया। संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी और लॉकडाउन होने के बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार कर्मचारियों के वेतन-भत्ते में कटौती कर मनोबल तोड़ रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं कि या जाएगा। पूर्व के दिनों में भी उच्च नेतृत्व ने सरकार के साथ मांगों को लेकर रणनीति तैयार कर ली, लेकिन सरकारों ने एक भी मांगे पूरी नहीं की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/मंडल संरक्षक एपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, नरेंद्र प्रताप सिंह, जेपी पांडेय ने कहा कि दोनों सरकारों में आपसी तालमेल न होने के कारण विभिन्न वि भागों में तैनात कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर अकरम अली, शेषनाथ यादव, गोवर्धन यादव, राजेंद्र यादव, राधा पंजाबी, जिलाजीत, शिव कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें