फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक समाज कल्याण के खिलाफ पासी सेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पासी समाज रजवाड़े बैक महासभा-पासी सेना ने बुधवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बीएड में एससीएसटी छात्र-छात्राओं की फीस बढ़ोतरी का विरोध किया। समाज कल्याण निदेशक पर निशाना साधते हुए फरमान को वापस लेने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम पासी, अधिवक्ता कविता राय के नेतृत्व में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज कल्याण निदेशक की ओर से एससी/एसटी छात्र-छात्राओं को बीएड करने से वंचित करने का कुचक्र रचा जा रहा है। प्रवेश के नाम पर जीरो बैलेंस खत्म कर भारी-भरकम फीस की बढ़ोतरी कर इसलिए दी गई कि जब छात्र-छात्राएं फीस नहीं भर पाएंगी तो उसका लाभ किसी अन्य वर्ग को दिलाया जाएगा। यह एससी/एसटी के बड़ा धोखा है। शीघ्र ही निदेशक ने बीएड में प्रवेश के नाम पर आ रही अड़चनों को समाप्त कर पुरानी व्यवस्था लागू नहीं की तो संगठन आंदोलन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में चंदन कुमार पासी, सुनील कुमार पासी, विजेंद्र राय, सूरज पासी, विनोद पासी, मनोज पासी, संदीप पासी, चंद्रशेखर पासी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें