फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोले जाने के निर्णय का अभिभावकों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी कक्षाएं शुरू करने के लिए विद्यालयों को खोले जाने के आदेश का शिक्षकों व अभिभावकों ने स्वागत किया है। शासन स्तर ने सोमवार से नर्सरी से लेकर आठवीं तक के भी विद्यालय खोले जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 9वीं से 12वीं तक के विद्यालय पहले ही खोले जा चुके हैं। इसके साथ ही प्रबंधन विद्यालय खोलने के लिए साफ सफाई, सैनिटाइजेशन आदि की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विद्यालय खोलने में सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों को लेकर थी, लेकिन कोराना संक्रमण के मामलों में कमी देखते हुए शासन ने विद्यालयों को खोलने का जो आदेश दिया है, वह अभिभावकों को अच्छा लगा है। अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान थे। आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, ग्रीन व्यु पब्लिक स्कूल, किडजी, सनबीम स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, सेंट मेरीज स्कूल समेत हिंदी माध्यम स्कूलों में साफ सफाई शुरू करा दी गई है। बच्चों के साथ ही शिक्षकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश देते हुए अभिभावकों को एसएमएस, ई-मेल, व्हाट्सएप पर सावधानी बरतते की सलाह दी गई है। कई विद्यालयों में शनिवार को ही साफ-सफाई कराने के साथ पूरे विद्यालय को सैनिटाइज भी कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने कहा कि सभी विद्यालयों को कक्षाएं शुरू करने के निर्देश के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए पठन-पाठन का कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। किडजी स्कूल की कोआर्डिनेटर प्रियंका पांडेय का कहना है कि विद्यालय खुल रहे हैं, यह अच्छी खबर है। हमने आज ही विद्यालय के क्लास रूम को सैनिटाइज कराया है। छोटे बच्चों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसके लिए शिक्षकों से कोरोन गाइड लाइन के पालन की अपेक्षा की गई है। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक चंदन सिंह का कहना है कि शासन ने नर्सरी की कक्षाएं शुरू कराने के एिल विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया है। यह राहत भरी खबर है। सभी अभिभावकों भी चाहते थे कि विद्यालय खुलें। पढ़ाई शुरू करने के लिए पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें