फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेशी बाबू आएंगे, मतदान प्रतिशत बढ़ाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक के चुनावों में जिला कभी भी मतदान के मामले में प्रथम श्रेणी में पास नहीं हुआ। इस बार इसे बढ़ाकर 67 फीसदी तक करने का लक्ष्य रखा गया है। उसी के अनुरूप जिला प्रशासन, निर्वाचन कार्यालय काम भी कर रहा है। जिले में महिलाओं का मतदान प्रतिशत तो ठीक रहता है लेकिन पुरुषों का ही कम रहता है। ऐसे में उनका ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर जोर है। इसके लिए परदेशी बाबू से भी मदद ली जाएगी। निर्वाचन विभाग इस तैयारी में है कि जो लोग बाहर रहकर नौकरी करते हैं, उन्हें फोन या मैसेज करके मतदान के लिए बुलाया जाएगा। बताया जाएगा कि सात मार्च को लोग आएं और मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 के चुनाव में यहां 57.67 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 63 फीसदी से ज्यादा था, जबकि पुरुषों का महज 52 फीसदी से ही कुछ ज्यादा था। यानी यदि पुरुषों का मतदान प्रतिशत बढ़ा होता तो निश्चित ही जिले का मतदान प्रतिशत भी साठ फीसदी से ज्यादा हुआ होता। ऐसे में निर्वाचन विभाग इस तैयारी में है कि जो लोग कोरोना संकट के दौरान बाहर से आए थे, उनके मोबाइल नंबर पर फोन करके सात मार्च के दिन मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रवासियों की सूची भी निर्वाचन कार्यालय ने अपने पास मंगा लिया है। कोरोना की पहली लहर में 20 हजार से ज्यादा लोग बाहर से जिले में आए थे। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सात मार्च को जिले में मतदान है, अगले ही सप्ताह में होली है। इसलिए यह माना जा रहा है कि यदि लोगों से अपील की जाएगी तो वे मतदान में हिस्सा लेंगे और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए आगे आएंगे। वे मतदान करने आएंगे और होली भी मनाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि यदि पुरुष मतदान ज्यादा कर दिए तो निश्चित तौर पर मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का कहना है कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जो लोग जिले से बाहर रहते हैं, उनसे भी अपील की जाएगी कि वे आकर अपना मत जरूर डालें। इस बार उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें