फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आठों प्रत्याशियों के पर्चे वैध, निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीन ब्लॉक में नौ ग्राम पंचायत सदस्य की आठ सीटों पर नामांकन करने वाले सभी आठों प्रत्याशियों के पर्चे वैध हो गए। बुधवार को उनके प्रपत्रों की जांच की गई। बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी। आठ सीटों पर एक एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। ऐसे में इन सीटों पर मतदान नहीं होगा। 24 अगस्त या छह सितंबर को विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

2021 के पंचायत चुनाव में जिले की सुरियावां, भदोही और औराई ब्लॉक में नौ ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें रिक्त रह गई थी। उप चुनाव की घोषणा होने के बाद मंगलवार को अंतिम दिन आठ सीटों पर उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बुधवार को प्रत्याशियों के प्रपत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी का वैध मिला। इसमें भदोही के दुलमदासपुर में वार्ड सात से शाह आलम, बरैला में वार्ड 11 से संतोष कुमार, का पर्चा वैध रहा।
भगौती दासपुर में किसी ने नामांकन नही किया है, जिससे यह सीट खाली रह गई। सुरियावां ब्लॉक के बहुत चकडाही में वार्ड 10 से उमराई देवी, बहरैची में वार्ड सात से रीता और तेजसिंहपुर में वार्ड छह से कोतला देवी का पर्चा सही रहा। औराई ब्लॉक के भैंसहटा में वार्ड आठ से मनीषा, गोरिडीह में वार्ड तीन से कृष्णा देवी, दलपतपुर में वार्ड सात से उर्मिला देवी का पर्चा वैध रहा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पँचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी वैध मिले। उन्होंने बताया कि आठ सीटो पर एक एक नामांकन होने से मतदान की स्थिति नहीं बनेगी। जिससे आठो प्रत्याशी निर्विरोध हो सकते है। उन्हें नाम वापसी या मतदान दिवस के दिन प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें