फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेड खाली नहीं होने से 30 दिन से 10 मरीज को डायलिसिस के लिए कर रहे इंतजार

विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में मरीजों का हो रहा डायलिसिस। स्रोत विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सौ शय्या अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में 10 मरीज वेटिंग में हैं। मरीजों ने रजिस्ट्रेशन तो करा लिया है, लेकिन बेड खाली न होने से उन्हें दूसरे जनपद में डायलिसिस कराने जाना पड़ रहा है। मरीजों को जनपद में डायलिसिस कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार है। सौ शय्या अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में 13 बेड हैं। वर्तमान में यहां 102 किडनी के मरीजों की डायलिसिस की जाती है। अस्पताल में मई 2022 में डायलिसिस यूनिट का संचालन शुरू हुआ था। इसके बाद से यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। यूनिट की 13 बेड में एक बेड एचआईवी के मरीजों के लिए संरक्षित है। एक मरीज का डायलिसिस करने में तीन से साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। वर्तमान में जिन 102 मरीजों की डायलिसिस अस्पताल में चल रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में इन जिलों के हैं मरीज
भदोही 88
जौनपुर 03
मिर्जापुर 06
प्रयागराज 02
वाराणसी 03
यूनिट में बेड बढ़ाने के लिए भेजा गया पत्र
अस्पताल प्रशासन ने शासन को बेड की संख्या बढ़ने के लिए पत्र भेजा है। एक दिन में एक बेड पर चार मरीजों का डायलिसिस होती है। इसमें किसी मरीज को सप्ताह में एक दिन, किसी को दो, किसी को तीन दिन की जरुरत पड़ती है। सप्ताह में कितनी बार मरीज का डायलिसिस होना है। यह नेफ्रोलॉजिस्ट तय करते हैं।


यूनिट संचालन मई 2022 से
बेड की संख्या - 13

डायलिसिस मरीज - 102
प्रतिक्षारत मरीज - 10



नोट- प्रतिक्षारत मरीज का कहीं और चल रहा डायलिसिस

डायलिसिस सेवा अच्छे से चल रही है। यहां के दो मरीजों का ट्रांसप्लांट हो चुका है। जिन मरीजों की किडनी खराब होती है, उनका डायलिसिस किया जाता है। नियमित इनकी मॉनिरिंग भी की जाती है। बेड खाली होने पर ही अन्य मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी। - सुनील कुमार पासवान, सीएमएस, सौ शय्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें