फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में आर्केस्ट्रा कलाकार हुए बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। बीते डेढ़ साल से कोरोना महामारी के दंश झेल रहे जिले के लोगों का तमाम तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं में से एक है जिले के आर्केस्ट्रा कलाकार जिनके सामने अब अपने परिवार का भरण पोषण करने की समस्या पैदा हो गई। दरअसल आर्केस्ट्रा कलाकारों के लिए मौजूदा समय में शादी का सीजन कमाई के लिए बहुत ही मुफीद होता है। इस दौरान आरकेस्ट्रा संचालकों की बुकिंग ज्यादा होती है और उनकी कमाई भी ठीक ठाक हो जाती है। लेकिन बीते कई महीनों से कोरोना संक्रमण की वजह से शादी विवाह में केवल 25 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है। ऐसे में ज्यादातर लोग शादियों में आर्केस्ट्रा की बुकिंग नहीं करा रहें है। नतीजतन आर्केस्ट्रा कलाकारों के सामने रोजी रोटी का भारी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

बीते डेढ़ साल से कोरोना महामारी के चलते कभी लॉकडाउन तो कभी कोरोना कर्फ्यू की समस्या के चलते ज्यादातर सीजन में आर्केस्ट्रा की बुकिंग नहीं के बराबर हुई हुई । ऐसे में इन कलाकारों को सामने सबसे बड़ी समस्या अपने परिवार की भरण पोषण करने की है । बता दें कि आर्केस्ट्रा कंपनी में काम करने वाले ज्यादातर कलाकार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के रहने वाले है। जिले के ज्यादातर आरकेस्ट्रा कंपनी के संचालक मौजूदा समय में भारी कर्ज में डूब चुके है। दरअसल आरकेस्ट्रा संचालकों को काम नहीं मिलने से उनके पास पैसा नहीं आ पा रहा है नतीजतन मजबूरी में उनको कर्ज लेना पड़ रहा है। इस संबंध में साईं मिनी आर्केस्ट्रा कंपनी के संचालक फूलचंद ने बताया कि वह कर्ज लेकर दो लाख पूंजी आर्केस्ट्रा में लगा चुके हैं। अब सारी बुकिंग कैंसिल हो रही हैं ऐसे में उनके पास ब्याज भरने की रकम भी नहीं बची है।
आर्केस्ट्रा कंपनी संचालक फूलचंद का कहना है कि इस सीजन के लिए लगभग पांच लाख रुपये की पूंजी कर्ज लेकर आर्केस्ट्रा कंपनी में लगाई थी । लेकिन मेरी ज्यादातर बुकिंग कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगे कोरोना कर्फ्यू में कैंसिल हो गई। ऐसे में मुझे बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। अब मेरे पास इस समय में ब्याज भरने के भी पैसे नहीं बचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें