फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sat, 03 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर कोटे की दूकान को लेकर प्रदर्शन करते खरगपुर के ग्रामीण। अमर उजाला
विज्ञापन
कोटे की दूकानों से कार्डधारकों को राशन न मिलने की शिकायतें थम नहीं रही हैं। शुक्रवार को चार गांव के ग्रामीणों ने कोटेदारों के खिलाफ कलक्ट्रेट पर आवाज बुलंद की। आरोप लगाया कि कई माह से गरीबों को अनाज नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


औराई तहसील के खरगपुर के ग्रामीणों ने एक माह के अंदर चौथी बार शुक्रवार को कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ढाई दशक से गांव में कार्ड धारकों को अनाज, केरोसिन, चीनी नहीं मिल रहा है। चार, आठ और 24 अगस्त को कोटेदार के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया गया लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। 100 से अधिक ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ शपथपत्र भी दिया।

जिलाधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा लेकिन विभागीय अधिकारी मामले को दबाना चाह रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अविलंब कार्रवाई न होने पर वह आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में बेचन साव, हिंछलाल यदव, शिवजी, शोभनाथ पाल, सुरेंद्र बिंद, राजन, भरत लाल, निर्मल आदि रहे। इसी तरह डीघ विकास खंड के हरिरामपुर, गजाधरपुर और भुर्रा के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अप्रैल से लेकर जुलाई तक कार्डधारकों को अनाज नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार के यहां अनाज लेने के लिए जब कार्डधारक जाते हैं तो कहा जाता है कि नया कार्ड आने के बाद अनाज दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। पत्रक देने वालों में शिव नारायण सिंह, शिवराम सिंह, शिवचंद्र समेत कई लोग रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें