फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ड्रैग कार्ड न होने से एक साल से अटका डिजिटल एक्सरे का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानुपर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का संचालन ठंडे बस्ते में है। जिसे लेकर अधिकारी भी उदासीन बने हुए हैं। काफी समय से इसके संचालन की कवायद हो रही है। इसके बाद भी इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गए हैं। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि ड्रैग कार्ड न होने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। संचालन न होने से मरीजों को निजी लैब में जांच करानी पड़ रही है। इससे उनको आर्थिक चपत लगती है।
विज्ञापन

जिले के सौ शैय्या अस्पताल में डिजीटल एक्सरे का संचालन काफी समय से लटका हुआ है। विभागीय अधिकारी तकनीकी फाल्ट का हवाला देते हुए इसके संचालन पर को लेकर उदासीन बने हुए हैं। डिजिटल एक्स-रे का संचालन न होने से लोग निजी पैथोलॉजी सेंटरों की ओर रुख करते हैं। मरीज रितेश, उमेश, जयचंद्र ने इसको लेकर आरोप भी लगाया कि निजी पैथोलाॅजी सेंटर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से डिजिटल एक्स-रे का संचालन नहीं किया जा रहा। इसका संचालन कर दिया जाए तो मरीजों को जांच करे लिए 250-300 रुपये अतरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। विभागीय अधिकारी ड्रैग कार्ड न होने से इसका संचालन न होने की बात कह रहे हैं। ड्रैग कार्ड वह यंत्र होता है, जो रिपोर्ट को प्रिंट कर बाहर निकालने का काम करता है। मशीन बीते साल से ही धूल फांक रही थी। सीएमएस डॉ. सुनील पासवान ने बताया कि ड्रैग कार्ड न होने के कारण एक्स-रे का संचालन नहीं किया जा रहा है, लेकिन होली से पहले एक्स-रे का संचालन करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें