फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जीआरपी की नाक के नीचे जारी है खुला खेल; अवैध वैंडर बेच रहे महंगा लोकल पानी

Wed, 25 Jun 2025 06:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

अगर आप ट्रेन ये यात्रा कर रहे हैं और रेलगाड़ी भदोही पहुंचती है तो 10 से 12 अवैध वेंडर ट्रेनों में चढ़कर पानी बेचते हैं उसका शुल्क जरूर चेक करें और इसके साथ ही अधिकारियों से शिकायत करना नहीं भूलें। जानकारी के अनुसार जीआरपी की नाक के नीचे ये खेल जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालानगर जिले के रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडर रेलवे स्टेशन पर लगे पेयजल संसाधनों की बदहाली का फायदा उठा रहे हैं। जीआरपी की नाक के नीचे से अवैध वेंडर ट्रेनों में पानी की बोतल बेच रहे हैं। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही 10-12 वैंडर ट्रेन में चढ़कर रेल नीर की जगह पांच रुपये महंगा लोकल पानी बेचते हैं। इस पर रेलवे के वैंडर भी कुछ नहीं कर पाते।

विज्ञापन


स्टेशन पर यात्रियों के लिए चार पानी की टोटियां लगी हैं, लेकिन वे सब टूट चुकी हैं। आरोप लगाया जाता है कि रेलवे के बार-बार बनाए जाने के बाद भी वेंडर उसे तोड़ देते हैं। जीआरपी की 24 घंटे तैनाती के बाद भी अवैध वेंडर ट्रेन की बोगियों में पानी बेचते हैं। जिले में ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, भदोही, सुरियावां, ममहर और माधोसिंह जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं।

इसमें ज्ञानपुर रोड और भदोही रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक पैसेंजर गाड़ियों का स्टाॅपेज है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर हर दिन 14 पैसेंजर ट्रेनें रूकती हैं। हर दिन सुबह से ही यहां अवैध वेंडरों का जमावड़ा रहता है। रेलवे के नियमों के अनुसार स्टेशनों पर यात्रियों को रेल नीर बेचे जाने का निर्देश है। इसके बाद भी ये वेंडर जगह-जगह खड़े हो जाते हैं। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही लोगों को पानी बेचना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन



हर माह देते हैं 25 हजार किराया, नहीं बिकता है पानी

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर दो वेंडरों ने दुकान खोली है। दोनों हर माह 25 हजार रुपये रेलवे को किराया देते हैं। रेलवे स्टेशन पर दुकान लेने वाली पिंटू चौरसिया और सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनके यहां जो पानी की बोतलें रखी रहती हैं। इनका दाम 15 रुपये है, लेकिन ट्रेन के आने के बाद वेंडर पहले ही ट्रेनों में चढ़कर लोगों को पानी बेचना शुरू कर देते हैं। वे मनमाने ढंग से 20 रुपये में पानी की बोतल बेचते हैं।

स्टेशन पर केवल वैध वेंडरों को ही पानी बेचने का अधिकार है। इन दिनों अवैध वेंडरों की सक्रियता बढ़ी है। इसे लेकर जल्द अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डीएस यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर, प्रयागराज-रामबाग खंड।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें