फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिक्षा पर नए आदेश को लेकर संग्राम; कम नामांकन के स्कूलों को बंद करने के आदेश, कांग्रेस का विरोध

Wed, 25 Jun 2025 05:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

कम नामांकन के स्कूलों को बंद करने के आदेश पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर एतराज जताया और बड़े विरोध की चेतावनी दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और इस आदेश पर विचार करने की मांग रखी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में मुख्यालय पर जुटे कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा कम नामांकन वाले 5000 सरकारी स्कूल बंद किए जाने के विरोध करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम शैलेश कुमार को सौंपा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर दया शंकर पाण्डेय व जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था पर कुठाराघात करते हुए 5000 से अधिक सरकारी विद्यालयों को बंद करने का तानाशाही निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से लाखों गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन व राकेश मौर्या ने कहा कि यह निर्णय शिक्षा के अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन है। सरकार की यह नीति ग्रामीण भारत और गरीब वर्ग को शिक्षा से वंचित करने की साजिश है। जिसे हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन



मौके पर दिलीप मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, त्रिलोकी नाथ बिंद, अवधेश पाठक, जिला दुबे ,जफ़र खान, शबाना खातून, संदीप दुबे, नाजिम अली, संजय पाण्डेय, मनोज गौतम आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें