फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फाइलेरिया अभियान में मिली एक की पॉजिटिव रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइट कालीन फाइलेरिया अभियान के तहत फाइलेरिया की जांच कराई जा रही है। जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग पीड़ित के घरों के सभी सदस्यों की भी फाइलेरिया जांच कराई लेकिन अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जनपद में छह दिवसीय फाइलेरिया अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे दिन सोमवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट फाइलेरिया पॉजिटिव आई। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी रात आठ बजे से 12 बजे तक फाइलेरिता की जांच करते हैं। लक्षण दिखने पर ही फाइलेरिया की जांच की जाती है। अब तक जिले में 3500 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। इसमें से गोपीगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित के घर में रह रहे सभी व्यक्तियों की जांच की। राहत की बात रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि नाइट कालीन फाइलेरिया जांच अभियान चल रहा है। इसमें फाइलेरिया के लक्षण दिखने पर व्यक्ति की जांच कराई जाती है। रात आठ बजे के बाद खून लेकर सलाइड बनाई जाती है। इसके बाद जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें