फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के काली मोहाल निवासी एक युवक की सोमवार को हाईवे पर छुट्टा गोवंश से टकराने के कारण मौत हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में हुई है। युवक के घर इसकी जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

काली मोहाल निवासी श्याम लाल जायसवाल का 22 वर्षीय पुत्र अजय जायसवाल अपने दोस्त मनीष साहू के साथ सोमवार को वाराणसी गया था। सोमवार की देर शाम जब वह वाराणसी से लौट रहा था। इसी दौरान रोहनिया के पास हाईवे पर उसकी बाइक एक छुट्टा गोवंश से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां अजय की मौत हो गई। वहीं मनीष को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें