फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, 170 मरीज एक्टिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 से जान जाने का सिलसिला अब जोर पकड़ने लगा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 13 पर पहुंच गया। जिले में अब भी 170 एक्टिव मरीज हैं, जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गोपीगंज में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत की दहशत अभी लोगों की जुबान से उतरी भी न थी कि रविवार को स्वास्थ्य महकमे के पोर्टल पर एक और मौत की पुष्टि हो गई। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की मौत की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट जांच के बाद पॉजिटिव आई थी। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मिले 393 मरीजों से 170 केस मौजूदा समय में एक्टिव हैं। इनमें 44 एक्सपो मार्ट, चार पीजीआई लखनऊ, 10 प्रयागराज, एक हैदराबाद, नौ वाराणसी, एक अयोध्या, एक कानपुर, एक मुंबई और एक मिर्जापुर में भर्ती हैं। जबकि दो मरीज ऐसे हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग अब तक ट्रेस नहीं कर पाया है। इसके अतिरिक्त 52 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें