ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल की डायलिसिस यूनिट की एक मशीन करीब 15 दिनों से खराब है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ बने बैठे हैं। छह मरीजों को वेटिंग चल रही है। इन्हें अपने नंबर का इंतजार है। मशीन दुरुस्त होने से वेटिंग समाप्त हो जाएगी। 12 बेड पर कुल 106 मरीजों के डायलिसिस हो रही है। सरपतहां के 100 शय्या अस्पताल परिसर में डायलिसिस यूनिट है। जिसका संचालन मई 2022 में शुरू हुआ था, यह जिले की पहला डायलिसिस यूनिट है। यहां पर कुल 13 मशीनें हैं। संचालन के साढ़े तीन साल बाद अब धीरे-धीरे मशीनें दगा देनी शुरू कर दी है।
तकनीकी खामियां आने के कारण मशीन तक विद्युत कनेक्शन नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण एक मशीन नहीं चल नहीं पा रही है। मशीन खराब होने के कारण नए मरीजों को अभी नहीं लिया जा रहा है। सिर्फ उनका पंजीकरण किया जा रहा है। पुराने मरीजों को डायलिसिस शिफ्टवार हो रही है।
एक मरीज ने बताया कि एक मशीन पर 15 दिनों से डायलिसिस नहीं की जा रही है। जब अधिकारियों से बातचीत की गई, उन्होंने बताया कि मशीन खराब है। कार्यदायी संस्था को सूचित कर दिया गया है। इन दिनों 12 बेड पर 106 मरीजों का डायलिसिस चल रहा है। इसमें से 90 मरीज जिले के हैं, बाकी प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी के है। छह मरीज अपने नंबर के लिए प्रतीक्षारत है। एक मरीज का डायलिसिस होने में तीन घंटे का समय लगता है। सुबह आठ बजे से लेकर रात 9 बजे तक यूनिट चलता है।