जिले के सभी नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भदोही कोतवाली में जन शिकायतें सुनीं। सभी थानों में 69 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 61 राजस्व और पुलिस विभाग के आठ मामले रहे।
राजस्व के सभी 61 मामले लंबित रह गए। डीएम शैलेष कुमार ने राजस्व विभाग और पुलिस महकमे से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण कर प्राथमिकता से शिकायतों का निस्तारण करें। पूर्व के लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि राजस्व के मामलों में टीम एक साथ जाए। शिकायतकर्ता से बात करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएं।
चौरी थाने में एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ औराई राजीव कुमार सिंह, एसडीएम औराई श्याममणि त्रिपाठी ने लोगों की शिकायतें सुनी। इसी तरह ज्ञानपुर, औराई, गोपीगंज, ऊंज, कोइरौना, सुरियावां थाने में भी नामित अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनीं।