फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, गणित की परीक्षा के बाद से था गुमशुम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के धारा हरदेवपुर धारा विश्वंभर पट्टी गांव में शुक्रवार की देर शाम हाईस्कूल के छात्र मिथिलेश यादव (18) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, वह शुक्रवार को गणित की परीक्षा देने के बाद से गुमसुम था। पढ़ाई के साथ-साथ यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करता था। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पंचलाल यादव ने बताया कि एक बेटी व दो बेटों में मिथिलेश सबसे छोटा था। वह यूपी बोर्ड हाईस्कूल का छात्र था। शुक्रवार को उसकी गणित की परीक्षा थी। परीक्षा के बाद से वह उदास था। देर शाम घर की दूसरी मंजिल पर साड़ी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो ऊपर जाकर देखा। परिजन उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि पुलिस ने माैके पर जांच पड़ताल की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें