फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः जमीन विवाद को लेकर तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो गिरफ्तार

Thu, 02 Sep 2021 07:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

पैतृक जमीन को लेकर तीन भाइयों में काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार रात भी इस विवाद को लेकर मारपीट हुई जिसमें मायाराम गौतम(55) की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के भीखीपुर गांव में पैतृक भूमि को लेकर तीन भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो भाइयों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो फरार हैं। 

विज्ञापन


मायाराम गौतम(55) पुत्र वंशराज गौतम से उनके दो अन्य भाइयों का जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार की रात करीब 11 बजे मायाराम गौतम घर पहुंचे। उसी समय बड़े भाइयों में हरिराम व दयाराम से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी।

मारपीट के दौरान किसी ने लाठी से वार कर दिया और मायाराम लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गंभीर स्थिति में उसे रात में ही पास के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।  प्रभारी निरीक्षक खुर्शीद अंसारी ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

मृतक मायाराम के पुत्र बबलू की तहरीर पर बड़े भाइयों हरिराम, दयाराम व दो भतीजे धर्मेंद्र व सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापा मारने की कार्रवाई की जा रही है। दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। 
विज्ञापन

मारपीट में मां-पुत्र घायल

सदर कोतवाली क्षेत्र के चकसिखारी गांव में बुधवार देर शाम भैंस चरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें निर्मला देवी (35), हिमांशु (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर देकर निर्मला देवी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि भैंस घास चरते समय पड़ोसी के खेत में चली गई थी।

इसी बात को लेकर कहासुनी कर ली जिसका विरोध करने पर निर्मला देवी और हिमांशु को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्रा ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें