औराई। कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड के पास सोमवार शाम को किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन ले कर फरार हो गया।
महाकुंभ के कारण हाईवे पर इन दिनों वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वाराणसी-प्रयागराज आने-जाने वाले वाहन लगातार आ-जा रहे हैं। इससे हाईवे को पार करने में लोगों को 10 से 15 मिनट तक तक का समय लग जाता है। सोमवार शाम एक 52 वर्षीय अधेड़ हाईवे की उतरी लेने से दक्षिणी लेने सड़क पार कर रहा था कि उसी समय वाराणसी से प्रयागराज जा रही चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। करीब दो घंटे काफी मशक्कत के बाद भी शिनाख्त नहीं हो कसी। अधेड़ के जेब में कोई पहचान पत्र नहीं मिल सका। इससे उसकी पहचान करने में भी परेशानी आ रही है। बताया जाता है कि जिस जगह अधेड़ की मौत हुई वहां पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं से औराई तहसील मुख्यालय, ब्लॉक, सीएचसी, माधोसिंह रेलवे स्टेशन, चीनी मिल, राजकीय महिला कॉलेज आना-जाना होता है। यहां पर एनएचएआई की तरफ से ना तो वहां फ्लाईओवर बनाया गया। ना ही लोहे का फुटब्रिज। प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने कहा कि मृतक के शिनाख्त का प्रयास हो रहा है।