फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, कालीन बुनाई कर चलाता था परिवार; बिलखे परिजन

Sun, 17 Mar 2024 09:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

Bhadohi News: रामकरन कालीन में बुनाई का काम करके अपना परिवार चलाता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अगल-बगल के लोग परिवार को संवेदना जताने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के गोपीगंज कोतवाली के चकपडौना स्थित अंडर पास पर रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गयी। रामकरन (55) निवासी रेलवे फाटक कौलापुर साइकिल से चकपडौना अंडरपास के पास पहुंचे थे। इस बीच, किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रामकरन कालीन बुनाई का कार्य करता है। किसी कालीन कम्पनी से कार्य कर वापस घर जा रहा था। रामकरन को दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें