फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से ओझा की हत्या

विज्ञापन
गोपीगंज के चकनिरंजन गांव में ओझा की हत्या के बाद महिला से पूछताछ करते एसपी रामबदन सिंह दाएं। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के चकनिरंजन गांव में शनिवार की रात ओझा रामलखन गौतम (50) पुत्र रघुवर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलन पर रात में ही एसपी रामबदन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। दोनों आरोपी घर से फरार हो गए जबकि एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

चकनिरंजन गांव निवासी रामलखन राजमिस्त्री का काम करने के साथ ही ओझाई करता था। शनिवार शाम को गांव के ही राजकुमार ने ओझाई करने के लिए उसे अपने घर पर बुलाया। ओझाई से पूर्व दोनों ने शराब पिया। उसके बाद रामलखन ने कपूर और लौंग लेने के लिए राजकुमार को बाजार भेज दिया। आरोप है कि जब वह वापस लौटा तो रामलखन उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। पत्नी की पिटाई करने के साथ ओझा से भी भिड़ गया। पत्नी ने बताया कि उसे मारपीट कर घर में बंद कर दिया। इस बीच मारपीट के दौरान बांके के प्रहार से रामलखन की मौत हो गई। पुलिस ने ओझा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर राजकुमार समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जगरनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि ओझा रामलखन की पत्नी विवाद के चलते 20 साल पूर्व घर से चली गई थी। तभी से वह राजगीर मिस्त्री का काम कर जीवकोपार्जन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें