फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर से टोल प्लाजा में अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एनएच-19 पर स्थित लालानगर टोल प्लाजा पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि एनएचएआई के साफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर प्रतिदिन सरकार को ढाई से तीन लाख का चूना लगाया जा रहा है। कोरोना काल में पीएम और सीएम जहां आम जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं, वहीं ऐसे लोग सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

वह शनिवार को जिला पंचायत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार की ओर से कमाई के हिसाब से राजस्व जमा करने के लिए कहा गया है, लेकिन संचालक की ओर से एनएचएआई के बजाए दूसरे साफ्टवेयर से रसीद लेकर प्रतिदिन ढाई से तीन लाख अवैध कमाई की जा रही है।
केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गड़करी, सचिव निदेशक सतर्कता विभाग, डीएम और एसपी को पत्र लिखकर क्रॉस चेक करने की मांग की। कहा कि एनएचआई के अधिकारी भी संलिप्त होकर कारोबार संचालित करा रहे हैं। प्लाजा में अभी तक एवीसी स्थापित नहीं है, जिसका फायदा उठाकर यह काम हो रहा है। टोल प्लाजा के प्रबंधक शिवश्याम यादव ने कहा कि सभी कार्य ऑनलाइन है। कोई भी गलत काम नहीं होता। साजिशवश परेशान किया जा रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अश्वनी राय ने कहा कि केंद्रीय साफ्टवेयर काम करता है। विधायक के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें