जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक हुई। इसमें डीएम विशाल सिंह ने एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण और 10 से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान की सफलता जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया के रोकथाम के लिए विभागीय समन्वय से अभियान चलाया जाएं। साप्ताहिक बंदी के दौरान मोहल्लों में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराएं। तालाबों, नालों और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं। कूड़े का निस्तारण ठीक से कराएं। कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें। डीएम ने बीडीओ डीघ से गंगा के किनारे गांवों में अभियान चलाकर दूषित पानी देने वाले हैंडपंप को चिह्नित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में माइ क्रोप्लान जिला मलेरिया अधिकारी को उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संतोष चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरबी पाठक, डीपीआरओ संजय मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल मौजूद रहे। संवाद