फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नकली सोने को असली बताकर दिलवाया लोन, सुनार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नकली सोने को असली बताकर गोल्डलोन दिलाने के मामले में आरोपी सुनार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने सोनार समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बैंक की ओर से अधिकृत आभूषण जांचकर्ता ने सोने की जांच में अनदेखी की और बैंक को अंधेरे में रखा। नकली सोने के आभूषण को रखवाकर करीब 24 लाख 95 हजार रुपये 6 लोगों को बैंक से लोन दिलवा दिया। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने अंजही मोहाल से दो लोगों को हिरासत लिया है।
बैकिंग प्रणाली के तहत गोल्ड लोन के लिए बैंक की ओर से सोनार को अधिकृत किया जाता है। अगर कोई गोल्ड लोन लेना चाहता है तो बैंक की ओर से उसे अधिकृत जांचकर्ता से सोने की जांच करानी पड़ती है। जांच के बाद ही बैंक ग्राहक को लोन देता है। ज्ञानुपर की इंडियन बैंक की शाखा की ओर से गोपीगंज के दुर्गा मंदिर निवासी राजू सेठ को सोने की जांच के लिए जांचकर्ता के रूप में अधिकृत किया गया था।
विज्ञापन

नकली सोना देकर 6 लोगों ने 24 लाख 95 हजार रुपये का ऋण बैंक से ले लिया। इन सभी के सोने के आभूषणों की जांच राजू सेठ ने की थी।
आरोप है कि राजू ने सोने की जांच में अनदेखी की। एक साथ छह ग्राहकों ने बैकिंग नियमों के अनुसार बकाया राशि के भुगतान नही किया तो बैंक की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया। नोटिस का किसी ने जवाब नहीं दिया तो बैंक प्रशासन ने उनके सोने की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराई।
बैंक प्रशासन की ओर से दोबारा उनके स्वर्ण आभूषणों की जांच कराई गई तो सोना नकली मिला। इसके बाद बैंक मैनेजर संचित कुमार ने सोनार समेत सभी सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुनार राजू सेठ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोपीगंज निवासी दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामले में बैंक मैनेजर की तहरीर सर्राफ राजू सेठ निवासी गोपीगंज, लोन लेने वाली सरिता देवी निवासी बस स्टेशन, जीटी रोड गोपीगंज, विनोद कुमार निवासी अभोली, गदौरा, कन्हैया तिवारी निवासी गुदरीपुर गोपीगंज, रंजना यादव निवासी कृष्णा नगर, किटगंज इलाहाबाद (दो बार), सतीश श्रीवास्तव निवासी राजरूपपुर प्रयागराज और ममता निवासी शुकुलपुर, बहरईचा, भदोही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें